दन्या (Danya)- युवक की सामूहिक पिटाई से हुई मौत प्रकरण में आज 2 आरोपियों की गिरफ्तारी, अब तक 5 लोग किए जा चुके हैं गिरफ्तार

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 01 मई 2021- दन्या (Danya) क्षेत्र के आरा सल्पड़ में सामूहिक पिटाई से युवक की मौत प्रकरण पर अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शनिवार को 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि शुक्रवार को 3 की गिरफ्तारी हुई थी।

यह भी पढ़े…..

Bageshwar breaking- जिले का यह क्षेत्र बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन

Corona के हाहाकार के बीच दिल्ली में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन

बताते चलें कि 29 अप्रैल को थाना दन्या (Danya) में गोविन्द जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी निवासी- रूबाल दन्या (Danya) ने सल्पड़ गाॅव में अपने भाई भुवन चन्द्र के साथ एक राय होकर मारपीट कर गम्भीर चोट पहॅुचाना व उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में बनाम शिवदत्त, हरीश पाण्डे, हरीश पाण्डे ड्राइवर, लड़की व 8-10 लोगों के विरूद्व अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।

यह भी पढ़े…..

Uttarakhand- घर में घुसकर महिला से दुराचार (Misbehavior with woman) का प्रयास

एसएसपी पंकज भट्ट निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 3 आरोपी 30 अप्रैल को और आज थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी, उ.नि. नीरज भाकुनी, उ.नि. इन्दर ढैला, का. दीपक खनका, का. दिनेश नगरकोटी, का. राजेश भट्ट पुलिस एवं एस.ओ.जी. टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी किशोरी के पिता शिवदत्त पुत्र प्रेम बल्लभ तथा वायरल वीडियो की तहकीकात करते हुए में मारपीट करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान दयाकिशन पाण्डे पुत्र रेवाधर पाण्डे निवासी- आरासल्पड़ को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। मामले में बीते दिवस को भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े…..

Danya Mob Lynching case- 3 अन्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 8 को किया गया है गिरफ्तार

एस.एस.पी. अल्मोड़ा पंकज भट्ट ने सभी जनता से अपील की है कि पुलिस उक्त मामले में शीध्र एवं लगातार कार्यवाही कर रही है, अब तक पूर्व ग्राम प्रधान सहित कुल- 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सहयोग करें। इधर मारपीट संबंधी कुछ वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहें हैं। लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं।

इस पर एसएसपी पंकज भट्ट ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक वीडियो एवं नाबालिक किशोरी को फोटो आदि को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म में शेयर न करें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भाषा, शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अन्यथा इस तरह के कृत्य करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

थानाध्यक्ष दन्या (Danya) संतोष देवरानी ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जाॅच की जा रही है, वीडियो में मारपीट करने के बारे में जाॅच कर जितने भी लोग इस अपराध में शामिलं उन्हें चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw