लॉकडाउन की आहट के बीच नैनीताल (Nainital) से लौटने लगे मजदूर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

​नैनीताल, 28 अप्रैल 2021

हिमानी बोहरा

नैनीताल (Nainital)। कोरोना की दूसरी लहर उत्तराखंड में कहर बरपा रही है, आए दिन प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी आए दिन बढ़ रहा है, जिसको लेकर हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में दुकानों को दो बजे तक ही खोलने की अनुमति दी गई है, वहीं शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू भी घोषित किया गया है।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand Breaking- कुछ ही घंटों में बदला फैसला, अब कल से खुलेगें सरकारी कार्यालय, संशोधित आदेश हुआ जारी

Nainital- बाहरी राज्यों से आने वालों को अनिवार्य होगा होम क्वारंटीन

नैनीताल जनपद में भी कोरोना काफी हद तक अपने पैर पसार चुका है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा हल्द्वानी, रामनगर व लालकुआं में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है।

नैनीताल नगर में भी आए दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। और इसके साथ ही लॉकडाउन की जैसी स्थिति बन रही है। लॉकडाउन की आहट के चलते अब प्रवासी मजदूर भी अपने शहरों को लौटने लगे हैं, बुधवार को बिहार के एक दर्जन मजदूर नैनीताल से वापस बिहार को लौट गए हैं।

यह भी पढ़े….

Uttarkhand- 24 घंटे में आए कोरोना (Corona) के 6054 मामले 108 की मौत

Nainital- कोविड-19 से बचाव के लिये नगर पालिका ने किया विभिन्न क्षेत्रों को सैनिटाइज

मजदूरों का कहना है कि, काम नहीं मिलने के चलते तथा लॉक डाउन होने से पहले वे लोग अपने घरों तक पहुंच जाना चाहते हैं, क्योंकि बीते वर्ष लॉकडाउन के चलते मजदूरों को अपने घरों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़े….

Breaking- खैरना बाजार क्षेत्र के इस हिस्से को बनाया गया माइक्रो कंटेंमेंट जोन

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos