Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

शान्तिपुरी में वाहन स्वामियों ने किया ट्रासपोर्ट युनियन शान्तिपुरी गठन

विनोद बिष्ट- नवचयनित अध्यक्ष ट्रार्सपोर्ट युनियन शान्तिपुरी रिर्पोटर- मैडी मोहन कोरंगा उधमसिहनगर/शान्तिपुरी। क्षेत्र के सौकडों वाहन स्वामियों ने शान्तिपुरी खेल मैदान में उपखनिज निकासी को…

vinod bisht 1

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

विनोद बिष्ट- नवचयनित अध्यक्ष ट्रार्सपोर्ट युनियन शान्तिपुरी

रिर्पोटर- मैडी मोहन कोरंगा

उधमसिहनगर/शान्तिपुरी। क्षेत्र के सौकडों वाहन स्वामियों ने शान्तिपुरी खेल मैदान में उपखनिज निकासी को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में ट्रार्सपोट युनियन शान्तिपुरी की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें विनोद बिष्ट को सर्वसम्मती से अध्यक्ष बनाया गया। वही प्रताप कोरंगा को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र पटवाल को सचिव तथा कोषाध्यक्ष का पदभार विपिन मिश्रा को सौपा गया।कार्यकारणी सदस्यों में मुन्ना भाकुनी, गोपाल बिष्ट, नरेन्द्र सिह, हयात सिह, मनोहर कोरंगा, जगदीश बिष्ट, पुरन कोरंगा, चन्दन कोरंगा, संदीप कार्की, ललित मेहता, सोनू कार्की, को चुना गया। इससे पूर्व उपखनिज निकासी, ओवरलोडिंग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वही कार्यकरणी की प्रणाली व नियम शर्तो के बारें में भी गहन चर्चा हुई।

वाहन स्वामियों के हितों में काम करना है यूनियन मकसद

उधमसिहनगर/शान्तिपुरी। ट्रासपोर्ट यूनियन शान्तिपुरी के नवचयनित अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने कहा कि यूनियन का मकसद क्षेत्र के वाहन स्वामियों के हितों में काम करना है। इसके साथ ही उपखनिज की ओवरलोडिंग को बंद कर वाहनो को अंडरलोडिग ले जाने की अपील की जायेगी। इस बाद भी किसी वाहनस्वामी द्वारा ओवरलोडिंग ले जाया जाता है तो यूनियन द्वारा उसका विरोध कर उसे युनियन से निष्कासित भी किया जायेगा। किसी भी वाहन को उपखनिज की ओवरलोडिंग पर युनियन द्वारा कठोर कदम उठाया जायेगा।
      इस दौरान गोबिन्द सिह सामन्त, दीपू बिष्ट, सतीश जोशी, भूपाल सिह, धन सिह रौतेला, अमर सिह दानू, विरेन्द्र सिह, धीरज जोशी, दीपू रौतेला, नरेश कोरंगा, प्रकाश बिष्ट, सुमित भण्डारी, सुभाष जोशी, दिवाकर कोरंगा, शेखर कोरंगा, गोपाल बिष्ट, आदि सौकडो वाहन स्वामी मौजूद रहे।