Uttarakhand- कुमाऊं में दिल दहला देने वाली घटना, 2 साल की बच्ची सहित पति-पत्नी की मिली लाशें

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

बेरीनाग से जीवन सिंह धानिक की रिपोर्ट

new-modern

बेरीनाग 9 अप्रैल 2021

Uttarakhand- कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के विकासखंड बेरीनाग के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। यहां चचरेत गांव में एक मकान में दो वर्ष की बच्ची सहित पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई।

विकासखंड से 12 किमी दूर यहां चचरेत गाँव में रहने वाले नारायण सिंह मेहरा पुत्र चंचल सिंह मेहरा अपनी पत्नी सरिता देवी और दो वर्षीय बेटी गीतांजलि के साथ रहते थे।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह उनके घर का दरवाजा नही खुला। इसके बाद सुबह के लगभग 8 बजे सुबह इसकी सूचना मृतक परिवार के बड़े भाई ने ग्रामीणों को दी।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- बेटी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस नेता ने परिजनों संग किया रक्तदान

और इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो वह सकते में पड़ गये। ग्रामीणों ने ने देखा कि नारायण सिंह पुत्र चंचल सिंह मेहरा 30 वर्ष का शव घर के अंदर फंदे में झूल रहा था। जबकि उनकी पत्नी सरिता देवी आयु 25 वर्ष तथा उनकी 2 वर्षीय पुत्री गीतांजलि बिस्तर पर मृत पाये गये।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- पवनदीप राजन के कोरोना पॉजिटिव (Pawandeep Rajan) होने की खबर झूठी, जानिए उनके पिता ने क्या कहा


मृतक के बड़े भाई भगवान सिंह ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी। इसके बाद उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर गई और पूछताछ की।


बताया जा रहा है कि मृतक चंचल सिंह में दिल्ली रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। और बुधवार को वह चौकोड़ी अपनी पत्नी के मायके पहुंचा और अपनी ससुराल से अपनी पत्नी सरिता देवी और पुत्री गीतांजलि को लेकर गुरुवार को सांईं 5 बजे अपने गांव चचरेत पहुंचा। चंचल सिंह की पत्नी विगत 6 माह से अपने मायके में ही रह रही थी। उनका विवाह 2015 में हुआ था।


मृतक चंचल सिंह के पिता नारायण सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। नरेंद्र सिंह के दो लड़के हैं। चंचल सिंह का परिवार अलग रहता है राजस्व टीम उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में गांव में पहुंचकर घटना की जांच कर रही है और शव को अपने कब्जे में ले लिया है

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- बेटी के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस नेता ने परिजनों संग किया रक्तदान

Uttarakhand- 54.10 ग्राम अवैध स्मैक (smack) के साथ एक युवक गिरफ्तार


जिस चचरेत गाँव में यह घटना हुई है वह मुख्य सड़क से दो किमी दूर है। शवो को ऊपर रोड तक खडी चढ़ाई में लाने मे दिक्कत होने के कारण देर शाम तक शवो को रोड मे नही लाया जा सका था। उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शवो का पोस्टमार्टम कल ही हो पायेगा।उन्होने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारण का पता लग पायेगा।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/