Almora Corona update- गुरूवार को 14 नये कोरोना केस, जिले में एक्टिव केस की संख्या पहुंची 47

अल्मोड़ा 8 अप्रैल 2021 अल्मोड़ा। गुरूवार को जनपद में 14 लोगों में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में कोरोना के एक्टिव…

अल्मोड़ा 8 अप्रैल 2021


अल्मोड़ा। गुरूवार को जनपद में 14 लोगों में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जनपद में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 47 पहुंच गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह भी पढ़े…

Corona Update- उत्तराखण्ड में 787 नये केस, संख्या पहुंची 105498

Salt by-election- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया मतदाताओं को जागरूक


जनपद में 14 नये मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3439 पहुंच गई है।


विगत हो कि ए​क बा​र फिर से जनपद में कोरोना वायरस
संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिन 15 नये केस सामने आने के बाद आज यानि गुरूवर 8 अप्रैल को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नये केस सामने आये है।

जनपद अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3439 पहुंच गई है। इनमें से 3367 स्वस्थ हो चुके है जबकि 47 एक्टिव केस है।


14 नये मामलों में से 11 केस अल्मोड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों से है। जो कि जोशीखोला, लक्ष्मेश्वर, विवेकानंद पूरी, हीरा डूंगरी से हैं। जबकि एक 2 नये केस उत्तर प्रदेश से आये लोगों का है और एक केस 1 धौलादेवी ब्लॉक से है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/