Uttarakhand- जंगल में शिकार करने निकले 4 युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक लापता

Newsdesk Uttranews
4 Min Read
death file photo

उत्तरा न्यूज डेस्क, 05 अप्रैल 2021
उत्तराखंड (Uttarakhand) के टिहरी जिले में जंगल में​ शिकार करने निकले 7 युवकों में से 4 की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसमें एक युवक के शरीर में गोली के निशान है वही, 3 की मौत कीटनाशक खाने से बताया जा रहा है। इसके अलावा 2 युवक सकुशल गांव लौटे आए जबकि एक युवक अब भी लापता चल रहा है। सातों युवक आपस में दोस्त थे।

new-modern

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- यहां एक ही गांव में 24 लोग कोरोना पाॅजिटिव, गांव सील

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिलंगना विकासखंड के अंतर्गत कुंडी गांव निवासी 6 युवकों को निकटवर्ती खवाड़ा गांव निवासी उनके दोस्त राजीव उर्फ रज्जी (22) पुत्र प्रताप सिंह का शनिवार रात करीब 8 बजे फोन आया कि जंगल शिकार करने चलते हैं। इसके बाद संतोष (19) पुत्र दिलीप सिंह, सोबन सिंह (21) पुत्र केशर सिंह, पंकज सिंह (22) पुत्र अब्बल सिंह, अर्जुन सिंह (20) पुत्र नैन सिंह, राहुल (20) पुत्र मोहन सिंह और सुमित (18) पुत्र कुंदन सिंह सभी शिकार करने के लिए गांव से ऊपर जंगल की ओर निकल पड़े। उनके पास एक बंदूक भी थी, जो खवाड़ा गांव निवासी रज्जी की बताई जा रही है।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand- पेड़ से लटककर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Uttarakhand- जनता की समस्याओं का मौके पर ही हो निस्तारण: सीएम

रज्जी बंदूक लेकर आगे-आगे चल रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली ठीक पीछे से चल रहे संतोष के छाती पर जा लगी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

संतोष को गोली लगने के बाद उसके अन्य साथी घबरा गए। वह किसी तरह शव को लेकर रज्जी की करीब आधे किमी दूर चौलाह नामे तोक में स्थिति छानी में पहुंचे। जहां वहां रज्जी, सोबन, पंकज और अर्जुन ने राहुल व सुमित को घर का इकलौता होना बताते हुए उनसे वापस गांव लौटने को कहा और यह भी कहा कि वह घटना से शर्मिंदा है इसलिए चारों जहर खाकर अपनी जान दे देंगे। जिसके बाद राहुल व सुमित रात को ही गांव लौट आए।

यह भी पढ़े….

Uttarakhand उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Uttarakhand- सड़क में बह रहे सीवर को लेकर आप (AAP) का प्रदर्शन

दोनों युवकों ने गांव वालों को घटना की जानकारी दी तो गांव समेत पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन व गांव वाले राहुल व सुमित को लेकर घटनास्थल पहुंचे, तो छानी के पास संतोष का शव पड़ा हुआ मिला।

उसके शरीर पर गोली के निशान भी थे। कुछ दूरी पर अर्जुन व पंकज के शव भी पड़े हुए थे, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था। वही, सोबन भी बेहोशी की अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे पास के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजीव उर्फ रज्जी घटना के बाद लापता चल रहा है।

एसडीएम फिंचा राम ने बताया ​कि चारों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं। अब तक बंदूक के अवैध होने की बात सामने आई है। राजस्व पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos