Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

डीसीबी के परिणाम से भाजपा में जश्न,ललित लटवाल बने अध्यक्ष, नामांकन तक नहीं करा पाई कांग्रेस

कार्यकर्ताओं ने लटवाल को दी बधाई, बैंक पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता   अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के चुनाव भाजपा के लिए राहत और खुशी के…

कार्यकर्ताओं ने लटवाल को दी बधाई, बैंक पहुंचे दर्जनों कार्यकर्ता

lalit 3
photo uttranews

 

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा के चुनाव भाजपा के लिए राहत और खुशी के क्षण लेकर आए। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल निर्विरोध डीसीबी के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पर भी भाजपा का कब्जा रहा। इसकी कमान विक्रम सिंह साही को मिली। कांग्रेस इस चुनाव में नामांकन तक नहीं करा पाई। संचालक मंडल के 13 सदस्यों के बीच चुनाव हुआ।

lalit 2

निर्वाचन अधिकारी विवेक रॉय की मौजूदगी में हुए चुनावों में प्रबंध समिति के अध्यक्ष के लिए ललित लटवाल को अध्यक्ष और विक्रम सिंह को उपाध्यक्ष घोषित किया गया । जबकि उत्तराखंड को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के लिए हृदयेश सिंह, इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर को-ऑपरेटिव के लिए सुंदर सिंह को सदस्य घोषित किया गया है। इसी प्रकार उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के सामान्य निकाय के गठन के लिए पुष्पा बिष्ट, ललित लटवाल, आनंद सिंह और रमेश चंद्र को सदस्य घोषित किया गया है। पदाधिकारियों के चयन के बाद निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सहकारी बैंक में परचम लहराने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, रमेश बहुगुणा, धर्मेद्र बिष्ट, राजीव गुरुरानी, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, रोहित कार्की, सोबू साह, हरीश कनवाल, विपिन भट्ट, विकास कन्नौजिया, अभय साह, मनोज जोशी, जगमोहन बिष्ट, दीप्ति सोनकर, अमित साह, महेश नयाल, कृपाल नयाल, राजेंद्र कैड़ा, शिव सिंह, घनश्याम जोशी, रघुवर सिंह, मधुबाला, पुष्पा बिष्ट, कमला बहुगुणा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।