Uttarakhand- मुख्यमंत्री तीरथ की पत्नी रश्मि त्यागी ने राज्यपाल कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

देहरादून, 28 मार्च 2021
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पत्नी रश्मि त्यागी रावत ने महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल व Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनायें दीं।

new-modern

यह भी पढ़े…

Uttarakhand सल्ट विधानसभा उपचुनाव- भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कोरोना पाजिटिव होने के कारण उनकी ओर से उनकी धर्मपत्नी ने कोश्यारी से भेंट की। इस दौरान राज्यपाल कोश्यारी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान उन्होंने राज्य हित में अनेक सुझाव भी दिये।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- होली खेल कर लौट रहा अधेड़ पहाड़ी से गिरा, मौत

मुख्यमंत्री तीरथ ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का उत्तराखण्ड के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका अनुभव राज्य के लिये अमूल्य है। उनके द्वारा दिये गये सुझावों पर प्रदेश के विकास और जनहित में अमल किया जाएगा। उन्होंने मार्गदर्शन के लिए कोश्यारी का आभार व्यक्त किया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos