Almora- कैंटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग घायल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा, 23 मार्च 2021
Almora-
खजुरानी से खीड़ा की तरफ जा रहा एक कैंटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जबकि वाहन चालक सुरक्षित है।

यह भी पढ़े…

Almora – salt bye election पहले दिन नहीं हुए कोई नामांकन, 3 फार्म बिके

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को वाहन संख्या-यूके 01सीए-5505 तुषारी बैण्ड खजुरानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन को दीपक सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी ग्राम खीड़ा थाना चौखुटिया जनपद अल्मोड़ा चला रहा था।

यह भी पढ़े…

Almora- कुमाऊं मिनी मैराथन में दौड़े कई युवा, संजय ने पाया पहला स्थान

बताया जा रहा है कि वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक ने बचाव के लिए वाहन को कच्चे रास्ते उतार दिया। ​चालक के अलावा वाहन में शिव सिंह उम्र-55 वर्ष व आनन्द सिंह उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम खीड़ा थाना चौखुटिया सवार थे। दोनों व्यक्तियों को चोटें आयी हैं।

थाना पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घटनास्थल से सरकारी एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी चौखुटिया में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/