अल्मोड़ा में महिला होलिकोत्सव (mahila holikotsav) की धूम, महिला होल्यारों ने रचे स्वांग

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

अल्मोड़ा, 20 मार्च 2021
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली (mahila holikotsav)
की धूम मची है। यहां नंदादेवी परिसर में महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला होलिकोत्सव आज से शुरू हो गया है।

new-modern

यहां देखें संबंधित वीडियो

अल्मोड़ा में महिला कल्याण संस्था की होली


मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी, विशिष्ट अतिथि लेखिका एंव फिल्म निर्माता कंचन पन्त, अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल, संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, मनोज सनवाल, नन्दा देवी मन्दिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, त्रिलोचन जोशी, सचिव पुष्पा सती, मीता उपाध्याय आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़े…

जीएसटी: पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के व्यापारियों ने वित्तमंत्री को भेजा ज्ञापन

पिथौरागढ़ (Pithoragarh) आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

सर्वप्रथम विभिन्न विधालयों के स्कूली बालिकाओं ने होली गायन, स्वांग ऒर होली (mahila holikotsav) गीत पर नृत्य प्रस्तुत किये। होलिकोत्सव के निर्णायक मण्डल दिवान कनवाल, रेखा सिरोही, गोपाल चम्याल, गोकुल बिष्ट, रमेश लाल ने बालिका वर्ग में बीयरशिवा स्कूल को प्रथम, बालिका निकेतन द्वितीय, जन शिक्षण संस्थान तृतीय घोषित किये गयें। अन्य दो टीमों को सांत्वना पुरस्कार वितरित किये गये।

महिला वर्ग में अल्मोड़ा नगर एंव ग्रामीण क्षेत्र से 13 टीमों द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर महिला होली (mahila holikotsav) टीमों द्वारा कई होली गीतों की प्रस्तुति के साथ वर्तमान व्यवस्था पर समाज सजग करने के लिए स्वांग एंव नृत्य प्रस्तुति किये गये।

महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने सभी महिला टीमों सहित अतिथियों और बड़ी संख्या में आये दर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कल यानि 21 मार्च रविवार को 10:30 बजे से सिद्धनौला, पलटन बाजार से महिला टीमों द्वारा सांस्कृतिक जुलूस निकाला जायेगा। उसके बाद कार्यक्रम स्थल में स्थानीय महिला टीमों और नैनीताल, भवाली, रानीखेत, बागेश्वर की महिला होली टीमों (mahila holikotsav) द्वारा होली गीतों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा।

कार्यक्रम में महिला कल्याण संस्था उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, चन्द्रा अग्रवाल, दीपा जोशी, गीता साह, आशा पन्त, सुनयना महरा, सरला बिष्ट, मंजू रावत, अनिता रावत, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, आशा कर्नाटक, इन्द्रा लोहनी, दीपा जोशी, राधिका जोशी, रमा जोशी, मंजू अग्रवाल, तारा चन्द्र जोशी, भाष्कर साह, जेसी दुर्गापाल सहित सैकड़ों लोग मॊजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/