Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

अपडेट- कोसी में सड़क किनारे मिले शव (Dead body) की हुई शिनाख्त, सुसाइड नोट भी मिला

अल्मोड़ा, 19 मार्च 2021कोसी पुल के पास मिले शव (Dead body) की शिनाख्त हो गई है। मृतका के पास मिले सुसाइड नोट से उसकी पहचान…

अल्मोड़ा, 19 मार्च 2021
कोसी पुल के पास मिले शव (Dead body)
की शिनाख्त हो गई है। मृतका के पास मिले सुसाइड नोट से उसकी पहचान ग्राम भैसोली कठपुड़िया, अल्मोड़ा के रूप में हुई है। महिला की उम्र करीब 40 बताई जा रही है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

यहां कोसी कस्बे के समीप ब्लाक मुख्यालय हवालबाग को जाने वाले मार्ग में आज सुबह स्थानीय लोगों को एक महिला का शव (Dead body) ​दिखा। सूचना पर थाना सोमेश्वर से पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंची।

यह भी पढ़े….

उत्तराखंड से बड़ी खबर— यहां दुकान के अंदर मिला खून से लथपथ शव (Dead body), मचा हड़कंप

Almora— बेस अस्पताल कॉलोनी में स्वास्थ्यकर्मी ने आधी रात काटा हंगामा

प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई नेहा राणा ने बताया कि मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतका ने लिखा है कि वह खुद की परेशानी के चलते आत्महत्या कर रही है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट में एक मोबाइल नंबर भी लिखा था। जो मृतका का भाई का है। पुलिस द्वारा परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई नेहा राणा ने बताया कि फिलहाल शव (Dead body) कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/