Uttarakhand- सीएम तीरथ सिंह रावत (CM teerath singh rawat) ने उत्तराखंड कैडर के इन अधिकारियों को दी अहम जिम्मेदारी

CM teerath singh rawat

देहरादून, 11 मार्च 20210- उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत (CM teerath singh rawat) एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड कैडर के दो अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी है।

मुख्यमंत्री ने साफ-सुथरी और ईमानदार छवि के लिए जाने जाने वाले इन दोनों अफसरों को सचिव मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री (CM teerath singh rawat) ने सचिव अमित नेगी और सचिव शैलेश बगोली को सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


बताते चलें कि सचिव अमित नेगी पहले से ही सचिव मुख्यमंत्री की सम्भाल रहे थे। पहली बार देखने उत्तराखण्ड मूल के नौकरशाहों को उत्तराखण्ड के जनमानस के समीकरणों को साधते हुए मुख्यमंत्री द्वारा अपने सचिव बनाये गए हैं।

Mahashivratri-2021: अल्मोड़ा में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, शिव मंदिरों में लगा भक्तों का तांता


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (CM teerath singh rawat) ने उत्तराखण्ड की सोच के आधार पर उत्तराखंड के ही अधिकारियों पर ज्यादा भरोसा जताया है। उन्होंने शैलेश बगोली को लेकर कुमाऊं मंडल व अमित नेगी को लेकर गढ़वाल मंडल को साधने की भरपूर कोशिश की है।

दूसरी बात यह है कि ये दोनों ही अधिकारी साफ छवि के बताए जाते हैं। वही अरुणेंद्र चौहान अपर सचिव मुख्यमंत्री होंगे। पहले राधिका झा को यह जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBI