Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

कोटाबाग में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day)

International Womens Day

बाल विकास परियोजना कोटाबाग के तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) हर्षोल्लास से मनाया गया।

कोटाबाग/ नैनीताल, 08 मार्च 2021- बाल विकास परियोजना कोटाबाग के तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) हर्षोल्लास से मनाया गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

इस अवसर पर महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल ने महिलाओं को सम्मानित किया।

ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में International Womens Day के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर अपने संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख कोटाबाग शशि डंगवाल ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं की आज एक बहुत बड़ी भूमिका है।

International Womens Day

प्रधान संगठन अध्यक्ष हीरा बल्लभ बधानी ने महिलाओं को शक्ति का अवतार बताते हुए उन्हें समाज में परिवर्तन की धुरी बताया। साथ ही कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी भाग्यवंती पांडे ने महिला दिवस (International Womens Day) थीम, महिला नेतृत्व: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य, पर बोलते कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इनोवेटर के रूप में लड़कियों व महिलाओं के योगदान को यह थीम रेखांकित करती है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।

महिला समूह प्रबंधक सरस्वती जोशी ने समाज की कमजोर महिलाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों पर जोर दिया। ग्राम पंचायत अधिकारी दीप शर्मा ने मुख्यमंत्री घस्यारी योजना पर विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़े…

Almora Breaking- ग्रामीण का शिकार करने वाला आदमखोर गुलदार ढेर

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने महिलाओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी दीप शर्मा द्वारा किया गया।

इस मौके पर महिला ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सुपरवाइजर बाल विकास नीरू पांडे, स्वजल से गीता शर्मा, महिला समूह अध्यक्ष प्रभा पांडे, लीला देवी, नीरजा लोहनी, ब्लॉक को ऑर्डिनेटर मनोज बिष्ट व आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw