Almora- यूकेडी (UKD) ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, उमेश महामंत्री व हीरा सिंह को किसान प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

उत्तराखण्ड क्रांति दल (UKD) के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

अल्मोड़ा, 6 मार्च 2021- उत्तराखण्ड क्रांति दल (UKD) के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

new-modern


उन्होंने कार्यकारिणी में सल्ट क्षेत्र के युवा सामाजिक कार्यकर्ता उमेश काण्डपाल उर्फ़ छोटू प्रधान को जिला महामन्त्री तथा प्रगतिशील किसान हीरा सिंह बिष्ट को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नामित किया है।

यह भी पढ़े…

Almora- अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने थानाध्यक्षों को दिए यह निर्देश, उत्कृष्ट कार्य के लिए थानाध्यक्ष भतरौंजखान अनीश अहमद व एसआई नीरज भाकुनी सम्मानित


दल के पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, केन्द्रीय उपाध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी, महेश परिहार मुमताज कश्मीरी, गोपाल मेहता, बलवन्त सिंह नेगी, दिनेश जोशी, गिरीश गोस्वामी, गिरीश साह हरीश जोशी, कमलेश जोशी आदि उक्राद (UKD) नेताओं ने नामित पदाधिकारियो को बधाई व शुभकामनाये देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि नामित पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र मे दल की रीति नीति को जन जन तक पहुचाने व संगठन को मजबूत बनाने मे योगदान प्रदान करेंगे।

उत्तरा न्यूज youtube चैनल के इस लिंक पर क्लिक करें और पाएं ताजातरीन वीडियो अपडेट

https://youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw