अल्मोड़ा (Almora) जिले को गैरसैंण मंडल में शामिल करने का कांग्रेस ने किया विरोध, सीएम का पुतला फूंका

अल्मोड़ा, 05 मार्च 2021अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने आज Almora जनपद को कुमाऊं मण्डल से हटाकर गैरसैंण मण्डल में डालने के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री…

अल्मोड़ा, 05 मार्च 2021
अल्मोड़ा के कांंग्रेसजनों ने आज Almora जनपद को कुमाऊं मण्डल से हटाकर गैरसैंण मण्डल में डालने के विरोध में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणा के हिसाब से अल्मोड़ा जनपद नए बने मंडल गैरसैंण में शामिल हो जाएगा। जिससे Almora विधानसभा, जागेश्वर विधानसभा एवं सोमेश्वर विधानसभा के निवासियों को अपने कार्य हेतु गैरसैंण कमिश्नरी जाने में अतिरिक्त समय एवं अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ेगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह भी पढ़े…..

Almora- शोध परियोजनाओं के अनुसंधानों को प्रसार की दरकार

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर सांस्कृतिक होने के साथ—साथ कुमाऊं की राजधानी भी हुआ करता था। आज इस फैसले से अब Almora के नागरिक कुमाऊँ मंडल से हट कर अब गैरसैंण मंडल के निवासी कहलाएंगे। हमारी प्राचीनतम और ऐतिहासिक पहचान जिस पर हमें गर्व था, आज वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री ने बिना यहाँ के निवासियों की राय जाने उसको बदल दिया। इस अवसर पर कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।

जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को वर्तमान में जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर अपना फोकस करना चाहिए था। लेकिन सरकार Almora जनपद को गैरसैंण मण्डल में शामिल कर अल्मोड़ा की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने का कार्य कर रही है जिसे कतई बर्दाश्त नही किया जा सकता।

पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गीता मेहरा, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, यूथ प्रदेश प्रवक्ता वैभव पान्डेय, पूर्व सभाषद किशनलाल,

नगर प्रवक्ता पंकज कांडपाल, पूर्व सभाषद मुकेश नेगी, सभाषद हेम तिवारी, अम्बीराम, अख्तर हुसैन, कार्तिक साह, रमेश नेगी, दिनेश पिलख्वाल, अशोक ग्वासीकोटी, फहीमुद्दीन, राधा बिष्ट, विनोद सिंह, विनीत कुमार, सुमित कुमार, विजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/