Uttarakhand- पहाड़ घूमने आई महिला पर्यटक की मौत, कोरोना जांच में पाई गई थी पॉजिटिव

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
death file photo

पिथौरागढ़। (Uttarakhand) मुनस्यारी घूमने आई एक महिला पर्यटक की मौत हो गई है। कोरोना जांच में महिला कोविड पॉजिटिव पाई गई थी। महिला पर्यटक की मौत से स्वास्थ्य मह​कमे व लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

new-modern

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोलकाता, पश्चिम बंगाल निवासी एक 29 वर्षीय महिला पर्यटक बीते दिनों मुनस्यारी घूमने आई थी। महिला अपने पति व बच्चे के साथ यहां पर्यटक आवास गृह में ठहरी हुई थी।

यह भी पढ़े…

Uttarakhand- डीएलएड (D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

Uttarakhand- चुनावी मूड में सरकार— 17 कार्यकर्ताओं को दी लालबत्ती

बीते गुरुवार को महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए महिला को सीएचसी मुनस्यारी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई।

महिला को सांस की दिक्कत होने के चलते एहतियातन उसे आपातकालीन सेवा 108 द्वारा पिथौरागढ़ के लिए रेफर किया गया। लेकिन महिला ने क्वीटी, नाचनी के पास दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा कोविड गाइडलाइन के तहत महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि महिला का पति व उसकी 3 साल की बच्ची की ​कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। मुनस्यारी के एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने टीआरसी को एक सप्ताह तक बंद रखने के निर्देश दिए है टीआरसी व सीएचसी के कर्मचारियों को एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/