Nainital- फरवरी माह में ही खिलने लगा लाल बुरांश

नैनीताल, 26 फरवरी 2021 हिमानी बोहरा– नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital) के अयारपाटा के जंगलों में लाल बुरांश का फूल फरवरी माह में खिल रहा…

नैनीताल, 26 फरवरी 2021

25
26

हिमानी बोहरा

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital) के अयारपाटा के जंगलों में लाल बुरांश का फूल फरवरी माह में खिल रहा है। आम तौर पर बुरांश का फूल मार्च से लेकर अप्रैल के महीनों में खिलता था। वही इस वर्ष यह फरवरी में ही खिल गया। नैनीताल की फोटोग्राफर रत्ना साह ने अपने कैमरे में कैद किया।

यह भी पढ़े….

Nainital Breaking— झील में कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर


उन्होनें बताया कि बुरांश के फूल की फोटो खीचनें के लिए उनको 5 से 10 किलोमीटर ऊंचाई वाले क्षेत्र में जाना पड़ा। साथ ही उन्होनें बताया कि बुरांश के फूल 15 मार्च से लेकर 15 अप्रैल के मध्य तक खिलता है, लेकिन मौसम के बदलाव के चलते बुरांश का फूल इस वर्ष समय से पहले ही खिल उठा है।


कई लोग तो इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर भी बता रहे हैं। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बर्फबारी और बारिश में गिरावट के चलते ये परिवर्तन देखने को मिला है। वहीं कुछ लोगों का मानना है ये बुरांश की स्वाभाविक प्रक्रिया है।

यह भी पढ़े….

Nainital news— अवैध चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

Nainital- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन चन्द्र हरबोला के साथ मारपीट


राज्य में बुरांश की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जो ऊंचाई और स्थान के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर बुरांश लाल, गुलाबी और सफेद रंग के देखने को मिलते हैं।


रत्ना साह ने बताया कि लाल रंग के बुरांश का उपयोग ज्यादा किया जाता है। बुरांश में कई औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। इसका जूस और शरबत बेहतर पेय पदार्थ में भी शामिल होता है। बुरांश का जूस दिल से लेकर लीवर को स्वस्थ रखता है। जबकि, पहाड़ों में बुरांश आय का जरिया भी माना जाता है। कई लोग बुरांश के जूस को बेचकर अपनी आजीविका भी चलाते है।


वहीं विशेषज्ञों की मानें तो बुरांश का जूस हृदय संबंधी बीमारियों से बचाता है, खून की कमी को दूर करता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा करता है, उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर में काफी लाभदायक होता है, लीवर संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/