Almora- पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma bharti) पहुंची दूनागिरी, प्रसिद्ध वैष्णवी शक्ति पीठ द्रोणगिरि मंदिर में किए दर्शन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

द्वाराहाट (अल्मोड़ा), 24 फरवरी 2021
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री साध्वी उमा भारती आज सुबह दुनागिरी (Almora)
मन्दिर पहुंची। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध वैष्णवी शक्ति पीठ द्रोणगिरि मंदिर पहुंचकर पूजा—अर्चना की।

new-modern

बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती दो दिवसीय दौरे पर है। आज दूनागिरी मन्दिर के दर्शन के बाद रात्रि विश्राम कुकुछीना (कौरवछीना) में करेंगी तथा कल पाण्डवखोली व गुफा जा सकती हैं। उनका यह कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया है।

गौरतलब है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती इससे पूर्व कई बार दूनागिरी, पाण्डवखोली, योगदा सत्संग सोसायटी आश्रम, विभाण्डेश्वर आदि ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर चुकी है। इससे पूर्व मई 2017 में चार दिन के क्षेत्र प्रवास पर आई थी।

यह भी पढ़े…

Almora Breaking— नदी किनारे सड़ा—गला शव मिलने से सनसनी, पढ़ें पूरी खबर

Almora- जयंती पर याद किये गये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी

इससे पहले सुबह 11 बजे द्वाराहाट से गुजरने पर भाजपा महिला नेत्रियों ने उनसे संक्षिप्त मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह, भूपेन्द्र काण्डपाल, उमेश भट्ट, विनोद भट्ट, राजा साह, बीना चौधरी, जया रौतेला आदि मौजूद थी।

बताते चले कि इससे पहले दक्षिण फिल्मों के महानायक एवं थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत, बालीवुड सुपर स्टार जैकलीन फर्नांडिस, जूही चावला व मनोज वाजपेयी भी इन सुरम्य वादियों का अलौकिक आनंद ले चुके हैं।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/