Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Nainital Breaking— झील में कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल, 15 फरवरी 2021Nainital–यहां नैनीझील में एक बुजुर्ग ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मौके…

नैनीताल, 15 फरवरी 2021
Nainital
यहां नैनीझील में एक बुजुर्ग ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने शव झील बाहर निकाला।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने ठंडी सड़क क्षेत्र में पाषाण देवी मंदिर के पास एक व्यक्ति को झील में छलांग लगाते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सीएम रावत (cm rawat) ने दिए -एडम्स बालिका इंटर कॉलेज की मरम्मत को घोषणा में शामिल करने के निर्देश

तत्लीताल थाना से पुलिस व फायर सर्विस कर्मी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। कई घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद शव को झील से बाहर निकाला गया।

मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला है। जिसमें उसकी पहचान फिदा हुसैन उम्र करीब 75 वर्ष, मूल निवासी कारगिल, लद्दाख व हाल निवासी तल्ला कृष्णापुर के रूप में हुई है।

मृतक nainital में लंबे समय से किराए के कमरे में अकेला रहता था। परिजनों का पता नहीं चलते के कारण पुलिस ने भवन स्वामी को इसकी सूचना दे दी है।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/