चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने यह कहा उत्तरा न्यूज से

पालिका अध्यक्ष के रूप में हैट्रिक बनाई प्रकाश जोशी ने अल्मोड़ा:- नगर पालिका में अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार काबिज हो चुके कांग्रेस प्रत्याशी…

पालिका अध्यक्ष के रूप में हैट्रिक बनाई प्रकाश जोशी ने

IMG 20181120 171427

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा:- नगर पालिका में अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार काबिज हो चुके कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने इस जीत को जनता का प्यार, उनके द्वारा किए गए कार्य और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया है|
वर्ष 1972 में वार्ड मेंबर चुनाव जीतकर पालिका पहुंचने वाले प्रकाश जोशी ने 1997 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष का चुनाव जीता, 2013 में वह दोबारा कांग्रेस के टिकट पर पालिकाध्यक्ष चुने गए, इस बार पुन: कांग्रेस के टिकट पर अध्यक्ष पद पर काबिज हो चुके हैं|जीत की सूचना से उत्साहित प्रकाश जोशी ने इस जीत को जनता का स्नेह बताया है| उन्होंने कहा कि जनता के प्रेम के चलते ही वह तीसरी बार पालिकाध्यक्ष पद पर काबिज हुए हैं| लगातार दूसरी बार पालिकाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे प्रकाश जोशी ने कहा कि जनता ने उनके कार्यकाल को सराहा है इसलिए वह रुके हुए कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगे| उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के साथ ही नगर के कई ज्वलंत मुद्दों पर कार्य करना है| जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी|