​दिल्ली के करोलबाग में फैैक्ट्री में आग : चार की मौत् एक घायल

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

new-modern

करोलबाग के बीडनपुरा इलाके में कपड़े की प्रेस करने वाली फैक्र्ट्री में आग : चार मरे एक घायल

दिल्ली। दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक फैैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत की सूचना है। घटना करोलबाग इलाके के बीडनपुरा की है। यहा पर कपड़े प्रेस करने की एक फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्ट्री में मौजूद चार लोग आग में झुलसकर काल के गाल में समा गये। एक अन्य कर्मचारी भी घायल हुआ है। मृतकों में दो महिलायें भी शामिल है। आग में जलने से 55 वर्षीय बागन प्रसाद, 40 वर्षीय नरेश, 40 वर्षीय आशा और 20 वर्ष की आरती की मौत हो गई। जबकि एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया।

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुच चुकी और राहत और बचाव कार्य चल रहा है।ै घटना दोपहर 12.30 के आसपास की बताई जा रही है। फैक्ट्री के कर्मचारी कपड़ों को स्टीम दे रहे थे कि अचानक वहा आग लग गई। खबर लिखे जाने तक बचाव कार्य चल रहे थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता नही लग सका है।