उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनाव 2018 लाईव : नगर निकायों के लिये मतदान शुरू

मतदान के लिये लोग लगे लाईनों में : मतदाताओं में दिखा लोकतंत्र के इस पर्व पर उत्साह अल्मोड़ा। जिले में नगर पालिका और नगर पंचायतों…

मतदान के लिये लोग लगे लाईनों में : मतदाताओं में दिखा लोकतंत्र के इस पर्व पर उत्साह

अल्मोड़ा। जिले में नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिये मतदान शुरू हो चुका है। अल्मोड़ा नगर पालिका चुनावों में 24256 मतदाता अध्यक्ष और 13 वार्डो के लिये सभासद चुनने के लिये वोट कर रहे है। अध्यक्ष पद पर 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वही 13 वार्डो के लिए ​कुल 51 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

जिले की रानीखेत तहसील की चिलियानौला में 1880 वोटर वोट कर रहे है। यहा अध्यक्ष पद के 6 व सभासद के कुल 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। द्धाराहाट में 1222 मतदाता है। यहा अध्यक्ष पद के 7 व सभासद के कुज 16 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है। 

भिकियासैंण में 2879 मतदाता अध्यक्ष पद के 6 व सदस्य पद के 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगें। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। ठंड के बावजूद लोगों की लाईन देखी गयी।अपने प्रतिनिधि चुनने को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। एसडीएम सदर विवेक रॉय ने विभिन्न मतदेय स्थलों का दौरा कर स्थिति जानी।

sdm nirikshan karte hue

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25