मेलबर्न स्टेडियम में हांगकांग के प्रदर्शनकारियों की चीनी नागरिकों से झड़प

मेलबर्न, 30 जून (आईएएनएस)। चीन बनाम ऑस्ट्रेलिया बास्केटबॉल मैच में हांगकांग मानवाधिकार प्रदर्शनकारियों के साथ चीनी राष्ट्रवादी भिड़ गए। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार,…

मेलबर्न स्टेडियम में हांगकांग के प्रदर्शनकारियों की चीनी नागरिकों सेमेलबर्न, 30 जून (आईएएनएस)। चीन बनाम ऑस्ट्रेलिया बास्केटबॉल मैच में हांगकांग मानवाधिकार प्रदर्शनकारियों के साथ चीनी राष्ट्रवादी भिड़ गए।

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को मेलबर्न के जॉन कैन एरिना में विश्व कप क्वालीफायर के दौरान हिंसक प्रदर्शन से भीड़ हैरान रह गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

एक्टिविस्ट मैक्स मोक ने आरोप लगाया कि फ्री ईस्ट तुर्किस्तान और हांगकांग इंडिपेंडेंस के नारे लगाने के बाद उन पर हमला किया गया।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्टर में ऑस्ट्रेलिया के उइगर राजनीतिक कैदी मिर्जात ताहिर की रिहाई की मांग की जा रही थी, जो चीन में 25 साल से बंद है।

जॉन कैन एरिना में सुरक्षा कर्मियों को संघर्ष को समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप के लिए मजबूर होना पड़ा और फिर उनकी सहायता के लिए पुलिस को बुलाया गया।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Source link