एयर इंडिया की 8 फ्लाइट्स रद्द, दिल्ली से मेलबर्न और दुबई जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

अहमदाबाद हादसे के बाद से लगातार सवालों के घेरे में चल रही एयर इंडिया ने शुक्रवार को आठ फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। जिनमें…

n6692185821750407299300bd66f57d9a728f07fadccf00e4bf336225c0174b920a7d4c449cde83ef8addf0

अहमदाबाद हादसे के बाद से लगातार सवालों के घेरे में चल रही एयर इंडिया ने शुक्रवार को आठ फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। जिनमें चार इंटरनेशनल उड़ानें भी शामिल हैं। बताया गया है कि ये फ्लाइट्स चेन्नै। दिल्ली। दुबई। मेलबर्न। पुणे। अहमदाबाद। हैदराबाद और मुंबई से रवाना होनी थीं। लेकिन उन्हें उड़ान भरने से पहले ही कैंसिल कर दिया गया है।

एयर इंडिया की तरफ से जो जानकारी दी गई है। उसके मुताबिक एयरक्राफ्ट की टेक्निकल जांच। मौसम की खराबी और कुछ हवाई रूट्स पर पाबंदी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। एयरलाइन का कहना है कि दुबई से चेन्नै जाने वाली फ्लाइट। दिल्ली से मेलबर्न और मेलबर्न से दिल्ली की उड़ानें। और दुबई से हैदराबाद की इंटरनेशनल फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पुणे से दिल्ली। अहमदाबाद से दिल्ली। हैदराबाद से मुंबई और चेन्नै से मुंबई की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है।

एयर इंडिया ने कहा है कि जिन यात्रियों की यात्रा इससे प्रभावित हुई है। उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा। साथ ही वैकल्पिक यात्रा की जानकारी भी साझा की जा रही है। कंपनी ने कहा है कि उन्हें हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। लेकिन हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन्हें जल्द और सुरक्षित यात्रा का विकल्प दिया जाए। सभी यात्रियों को रिफंड या फिर दोबारा टिकट की सुविधा दी जा रही है।

कंपनी ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट्स का स्टेटस एयर इंडिया की वेबसाइट पर चेक करते रहें। इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर 01169329333 और 01169329999 पर कॉल कर सकते हैं। एयर इंडिया का कहना है कि हमने अपने एयरक्राफ्ट्स की चेकिंग प्रक्रिया और सख्त कर दी है। एयरस्पेस में लगी पाबंदियों और खराब मौसम के चलते कुछ रूट्स पर ऑपरेशंस में दिक्कत आ रही है। इसलिए फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ रहा है।

इससे पहले गुरुवार को एयर इंडिया ने जानकारी दी थी कि वह कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानों की संख्या कम करने जा रही है। साथ ही तीन रूट्स पर 21 जून से 15 जुलाई तक अस्थायी रूप से संचालन बंद रहेगा। अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी के बाद कंपनी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।