Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

उत्तरायण हाॅस्पिटल अल्मोड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर(health camp) में 50 मरीजों की हुई जांच

50 patients were examined in the health camp organized at Uttarayan Hospital Almora अल्मोड़ा, 03 जुलाई 2023- पपरशैली स्थित उत्तरायण हाॅस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर(health…

50 patients were examined in the health camp organized at Uttarayan Hospital Almora


अल्मोड़ा, 03 जुलाई 2023- पपरशैली स्थित उत्तरायण हाॅस्पिटल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर(health camp ) में 50 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी गई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


शिविर में हृदय रोग संबंधी 27, नेत्र रोग के 17 और सामान्य रोग संबंधी 16 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की गई। नेशनल हाई इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ हार्ट सर्जन डा. ओपी यादव, वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डा. उषा यादव, फिजीशियन डा. मुकेश भट्ट, महिला रोग विशेषज्ञ डा. वैशाली पांडे ने मराजों का परीक्षण किया।

हार्ट सर्जन डा. ओपी यादव ने पहाड़ी परिवेश में हृदय रोग की बढ़ती संख्या को खानपान में बदलाव का कारण बताते हुए लोगों से खान पान पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। इस मौके पर उक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा नेत्र परीक्षक नवीन चन्द्र पांडे,उत्तरायण फाउंडेशन के महिपाल सिंह पिलख्वाल,नर्सिंग स्टाफ ममता मेहरा, त्रिभुवन डोलिया,दिनेश पिलख्वाल,किरन नेगी, पंकज नेगी सहित अनेक लोगों ने शिविर के संचालन में सहयोग दिया।

health camp