देश में करोड़ों के नए वेरिएंट से पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बेंगलुरु में कोरोना से पीड़ित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।
इससे पहले ठाणे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। कल कोरोना के 27 नए मामले सामने आए थे।
वहीं शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे में 8, राजस्थान कर्नाटक में पांच पांच, उत्तराखंड हरियाणा में तीन-तीन मध्य प्रदेश के इंदौर में दो, यूपी के नोएडा में एक मामला सामने आया। इसके बाद कुल सक्रिय मामले 363 पहुंच गए हैं।
देशभर में बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (DHR), महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं (DGHS) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC) के अधिकारी शामिल हुए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोविड के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि यह मामले ज्यादा गंभीर नहीं है। मरीज होम आइसोलेशन में ठीक भी हो रहे हैं लेकिन सतर्क रहना काफी जरूरी है।
गुजरात में अब तक कुल 40 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 33 सक्रिय हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि गुरुवार तक राजधानी में 23 मामले दर्ज किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 4 नए मरीज मिले। तीन मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है।
वहीं, हरियाणा में 48 घंटे में 5 मरीज मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। इन सभी मरीजों की कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है।
इस वेरिएंट से उन्हें ज्यादा खतरा है जो पहले किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कमजोर है।
उन्हें निश्चित रूप से खतरा है जिन लोगों को हाई डायबिटीज़, क्रॉनिक किडनी डिज़ीज़, एचआईवी है या जिन्होंने ऑर्गन ट्रांसप्लांट करवाया है, उन्हें भी सावधान रहने की ज़रूरत है। बुज़ुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी संक्रमण का ख़तरा हो सकता है।