Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

2022 में बनेगी आम आदमी पार्टी (Aap) की सरकार – मोहनिया

2022 me banegi Aap ki sarkar mohaniya अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी (Aap) के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में आगामी…

2022 me banegi Aap ki sarkar mohaniya

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी (Aap) के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यहां आयोजित एक प्रेस वार्ता में आगामी 2022 विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25
uru advt

दिल्ली के विधायक और आम आदमी पार्टी (Aap) उत्तराखण्ड के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने स्थानीय जीवन पैलेस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस यहां की जनता को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराने में विफल रही है। और जनता बड़ी उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है।

IMG 20200525 WA0035

अपने प्रदेश भ्रमण के दौरान अल्मोड़ा पहुंचे विधायक दिनेश मोहनिया ने कहा कि दिल्ली मे आम आदमी पार्टी (Aap) पर दिल्ली की जनता ने तीन बार भरोसा कर सरकार बनाई है। और आम आदमी की सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारकर दिखा दिया है कि अगर सरकार चाहे तो क्या नही हो सकता।

श्री मोहनिया ने कहा अगले माह तक उत्तराखण्ड में सभी 10800 बूथों पर आम आदमी पार्टी के बूथ प्रभारी नियुक्त हो जायेंगे। इसके बाद एक बूथ प्रभारी अपने साथ 10 लोगों को जोड़ेगा। कहा कि अभी तक सदस्यता ​अभियान के लिये दिये गये नंबर पर 160000 मिस्ड कॉल प्राप्त हुई है। और वैरीफिकेशन के बाद ही लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दी जायेगी।

उत्तराखण्ड में आप का मुकाबला भाजपा से

प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से होगा। कहा कि कांग्रेस पर अब लोगों को विश्वास नही है और कांग्रेस के जो विधायक बनते है उनके बारे में दो महीने बार खबर आती है कि वह भाजपा में शामिल हो गये इसलिये भाजपा को सबसे ज्यादा खतरा आप से ही है। उन्होने आप को भाजपा की बी टीम बताये के आरोप पर कहा कि यह आरोप कांग्रेस के लोग लगाते है जबकि भाजपा के लोग आप को कांग्रेस की बी टीम कहते है। जबकि आम आदमी पार्टी दोनो दलों से समान दूरी रखती है।

आम आदमी पार्टी (Aap) का छात्र, महिला और यूथ मोर्चा भी होगा सक्रिय

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी (Aap) के प्रदेश प्रभारी ​दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में छात्र मोर्चा सीवाईएसएस, महिला और युवा मोर्चे को भी विस्तार देगी और छात्र संघ चुनावों में भी भागीदारी करेंगी।

प्रेस वार्ता में उनके साथ प्रदेश् अध्यक्ष एसएस कलेर, प्रदेश संगठन मंत्री देवेन्द्र कोटलिया, जीतू फूलारा, शेखर जोशी, ​वैभव जोशी, अमित जोशी,अखिलेश टम्टा, शंकर गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw