इस पेड़ में लगे है 121 प्रकार के आम, लोगों में कौतूहल

फलों का राजा कहा जाने वाला फल आम इस समय बाजार में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। पूरी दुनिया में आम की कई किस्म पायी…

db5b44a36470d652d92b87120de40763

फलों का राजा कहा जाने वाला फल आम इस समय बाजार में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। पूरी दुनिया में आम की कई किस्म पायी जाती हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे है एक ऐसे पेड़ की जिसमें एक नही दो नहीं पूरे 121 किस्म के आम एक साफ लगते है। ?

यूपी के सहारनपुर में है यह पेड़ जिसमें लगते है 121 किस्म के आम
 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक ऐसा अनोखा पेड़ है, जिस पर एक नही दो नही चार नहीं बल्कि 121 किस्म के आम आते हैं। तकरीबन 10 साल की मेहनत से तैयार हुए आम के इस अनोखे पेड़ की इस समय पूरे देश में चर्चा है। 

121 किस्म के आम देने वाला यह पेड़ कंपनी बाग इलाके में हैं और करीब 15 साल पुराना है। बागवानों ने करीब पांच साल पहले इस अनोखे प्रयोग शुरू किया था। इसके पीछे बागवानों का मकसद आम की नई किस्में विकसित करना और उनके स्वाद के साथ प्रयोग करना था।

बागवानी प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के तत्कालीन संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने एक ही पेड़ पर आम की 121 किस्में लगाई हैं। राजेश प्रसाद ने आम के एक ही पेड़ पर 121 किस्म के आम की कलम लगाई और कुछ दिन तक इसकी विशेष तौर पर देख-रेख की गई। 
 

इस आम के पेड़ पर सहारनपुर अरुण, हारनपुर राजीव, लखनऊ सफेदा, टॉमी ऐट किंग्स, आम्रपाली, पूसा सूर्या, कलमी मालदा, बांबे, स्मिथ, मैंगीफेरा जुलानिया, गोला बुलंदशहर, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला, सहारनपुर वरुण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, स देवबंद सहित आम की 121 किस्म के फल फूलते हैं।