Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

देश में 11% आबादी को कैंसर का खतरा, सामने आया दिल्ली में सबसे गंभीर हालात

भारत में कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और एक नई रिपोर्ट ने इसकी गंभीर तस्वीर पेश की है। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम…

भारत में कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और एक नई रिपोर्ट ने इसकी गंभीर तस्वीर पेश की है। राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम की ताजा स्टडी बताती है कि देश में हर 100 में से 11 लोगों को जीवनभर कैंसर का खतरा रहता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

पूर्वोत्तर राज्यों में हालात और भी चिंताजनक हैं। मिजोरम में पुरुषों के लिए यह खतरा 21.1% और महिलाओं के लिए 18.9% दर्ज किया गया है। यह अध्ययन 20 अगस्त को जामा ओपन नेटवर्क में प्रकाशित हुआ है और इसे राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के शोधकर्ताओं ने तैयार किया है।

देशभर की 43 जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्री से जुटाए गए 5 साल के आंकड़ों पर यह रिपोर्ट बनी है। इसमें 7,08,223 मरीजों और 2,06,457 मौतों का डेटा शामिल किया गया। अध्ययन के मुताबिक मिजोरम की राजधानी आइजोल सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां हर 1 लाख पुरुषों में 256 और हर 1 लाख महिलाओं में 217 को कैंसर हो रहा है। सबसे कम दर महाराष्ट्र के उस्मानाबाद और बीड में मिली।

क्षेत्रवार तुलना में पूर्वोत्तर के 6 जिले सबसे ऊपर पाए गए। इनके बाद कश्मीर घाटी और केरल में कैंसर की दर ज्यादा निकली। हैदराबाद में हर 1 लाख महिलाओं में 154 मरीज दर्ज किए गए।

बड़े शहरों की स्थिति भी परेशान करने वाली है। राजधानी दिल्ली में हर 1 लाख पुरुषों में करीब 147 मामले सामने आए हैं जो राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा हैं।