भुने हुए अमरूद की चटनी खाकर आ जाएगा आपको मजा, स्वाद ही नहीं सेहत से भी है भरपूर, फटाफट नोट कर ले यह रेसिपी

बोरिंग खाने को अगर स्वादिष्ट बनाना है तो खाने में चटनी जरूर शामिल करनी चाहिए। ज्यादातर घरों में धनिया, पुदीना, टमाटर, आम की चटनी बनती…

बोरिंग खाने को अगर स्वादिष्ट बनाना है तो खाने में चटनी जरूर शामिल करनी चाहिए। ज्यादातर घरों में धनिया, पुदीना, टमाटर, आम की चटनी बनती है। लेकिन क्या आपने कभी अमरूद की चटनी बनाई है यह इतनी ज्यादा टेस्टी बनती है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इसे आप रोटी चावल किसी के साथ भी खा सकते हैं। आईए जानते हैं इसकी रेसिपी


अमरूद की चटनी की रेसिपी
अमरूद को भून कर पहले चटनी तैयार करनी है। इसके लिए आपको एक दो अमरुद को गैस पर भून लेना है। इस चटनी के लिए आपको हल्के पके अमरूद की जरूरत पड़ेगी। इसका स्वाद इसी से ज्यादा अच्छा आएगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इसके साथ दो हरी मिर्च कर लहसुन को भी गैस या तवे पर भून ले। अब भुने हुए अमरुद को ठंडा होने पर छिलका हटा दें और टुकड़ों में काटकर अमरुद को मिक्सी में डाल दे।

ऊपर से भूमि हरी मिर्च और लहसुन, हरा धनिया, काली मिर्च का पाउडर, जीरा और नमक डालकर मिक्सी में बारीक पीस ले। चटनी को अपनी पसंद के हिसाब से दरदरा या बारीक रख सकते हैं। अगर आप इसे सिलबट्टा पर पीसेंगे तो इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा।

इसे आप रोटी या पराठे से खा सकते हैं। भुने हुए अमरूद की चटनी को फ्रिज में रखने से यह दो दिन तक खराब नहीं होती है।


अमरूद जरूर खाना चाहिए। अमरूद में सेब से भी अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। अमरूद विटामिन सी, विटामिन ए, और विटामिन बी का अच्छा सोर्स है। अमरूद में संतरे से चार गुना ज़्यादा विटामिन सी पाया जाता है और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। रोजाना अमरूद खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत होती है।

अमरूद में पोटैशियम और सोडियम भी होता है जो बीपी को कंट्रोल करता है। फाइबर से भरपूर होने की वजह से अमरूद खाना पचाने में भी मदद करती है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अमरूद अच्छा फल है।