नहीं देखी होगी ऐसी मौत ! डांस करते हुए जनरेटर में फंस गया महिला का शरीर, सिर फटने से हो गई मौत

राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की जनरेटर में फंसने से मौत हो गई है।…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

राजस्थान के बाड़मेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला की जनरेटर में फंसने से मौत हो गई है। महिला जनरेटर के पास डांस कर रही थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है कि महिला गांव के अन्य लोगों के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन करने तालाब लेकर जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। इस दौरान वहां चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक, महिला कुंडल गांव की रहने वाली थी और उसका नाम माफी देवी था। जन्माष्टमी के मौके पर माफी देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन के लिए तालाब जा रही थी। इस दौरान महिलाएं गाने की धुन पर डांस कर रही थी। डांस करते वक्त माफी देवी जनरेटर की चपेट में आ गई।

दरअसल, महिला की चुन्नी जनरेटर में फंस गई थी। चुन्नी खिंचने से उसका सिर फट गया था। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई। जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा वो हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद जनरेटर वाला फरार हो गया।

वहीं, हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने माफी देवी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।