129 साल की उम्र में योग बाबा शिवानंद का हुआ निधन, पद्मश्री से हुए थे सम्मानित, आज होगा अंतिम संस्कार

योग गुरु पद्मश्री से विभूषित 129 साल के शिवानंद स्वामी का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली डॉक्टर देवाशीष…

n66287527917463270143421fbaf745b04359670fe10f6b3288cc46c98fed376dbb26ea9e0f1bce47a6d249

योग गुरु पद्मश्री से विभूषित 129 साल के शिवानंद स्वामी का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने बीएचयू अस्पताल में अंतिम सांस ली डॉक्टर देवाशीष का कहना है कि योग गुरु ने शनिवार रात 8:30 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह तीन दिनों से बीएचयू में भर्ती थे। देर रात उनका शव दुर्गाकुंड स्थित आश्रम पर लाया गया। शिष्यों का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर आज किया जाएगा।

पद्मश्री शिवानंद अन्न नहीं खाते थे। योग गुरु और योग साधना में निपुण थे। वह योग साधना को ज्यादा प्राथमिकता देते थे। वह महाकुंभ में भी स्नान के लिए पहुंचे थे।


आश्रम से जुड़े लोगों का कहना है कि वह देश के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे। उन्हे 2022 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें सम्मानित किया था। योग गुरु शिवानंद योग साधना को प्राथमिकता देते थे और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते थे। कुंभ में स्नान करने के लिए वह गए थे।


अस्पताल के डॉक्टर देवाशीष का कहना है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें 3 दिन पहले बीएचयू में लाया गया था। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को दुर्गाकुंड स्थित आश्रम पर लाया गया। शिष्यों का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिश्चंद्र घाट पर कर दिया जाएगा