अच्छी पहल- अब कर्मचारियों को मिलेगा योग ब्रेक

दिल्ली। दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को तनाव मुक्त और तरोताजा रखने के लिए एक अच्छी पहल शुरू की जा रही है। अब कर्मचारियों…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

दिल्ली। दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को तनाव मुक्त और तरोताजा रखने के लिए एक अच्छी पहल शुरू की जा रही है। अब कर्मचारियों को काम के बीच छोटी अवधि का वाई-ब्रेक (योग विराम) दिया जाएगा जिससे वह बेहतर तरीके से काम पर ध्यान दे सकें। वाई-ब्रेक से यहां तात्पर्य कार्यालय में अपने कुर्सी पर ही योग करने से है। आदेश के अनुसार कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठे छोटी अवधि के योगाभ्यास कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों से कार्यस्थल पर कर्मचारियों के लिए इस नए योग संबंधी दिशानिर्देश को लागू करने के लिए कहा है। इसके साथ ही दैनिक जीवन में भी योग को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272