उत्तराखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया गया जारी,पर्यटकों को सतर्क रहने की दी गई चेतावनी

उत्तराखंड में इस बार के मानसून ने तबाही मचा रखी है। राज्य में बारिश लोगों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। जनजीवन के…

उत्तराखंड में इस बार के मानसून ने तबाही मचा रखी है। राज्य में बारिश लोगों के लिए किसी आफत से कम नहीं है। जनजीवन के साथ-साथ रास्ते भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। वही मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ो तक झमाझम बारिश अभी भी होगी। इसलिए कई जगह पर भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम वैज्ञानिकों ने राजधानी समेत समेत बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के दौरान नालों व झरनों में पानी का स्तर काफी तेजी से बढ़ाने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी जा रही है।

आपको बता दे की मौसम विज्ञान ने देहरादून में अधिकतम पर 32.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। इसी के साथ ऊधमसिंह नगर में अधिकतम पारा 34.0 तथा न्यूनतम पारा 24.1डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.5 तथा न्यूनतम 16.4डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। तापमान भले ही सामान्य के आसपास बना हुआ है, लेकिन देहरादून में आंशिक बादलों के बीच गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई गई है।