बागेश्वर में ऐसे मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी अनुराधा पाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांषु बागरी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकरी संगीता…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में जिलाधिकारी अनुराधा पाल, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांषु बागरी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकरी संगीता आर्या ने मौलश्री एवं मोरपंखी पौधों का रोपण किया। साथ ही वन विभाग द्वारा सभी अधिकारियां को अपने कार्यालय परिसर में लगाने के लिए मोरपंखी पौध वितरित भी किए। इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट की शपथ भी दिलाई गयी।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वर्चुअल संवाद के दौरान सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा पर्यावरण से ही हमें शुद्ध हवा व पानी मिलता है। हमें अपने आने वाली पीढी के लिए पर्यावरण को संरक्षण करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता एवं जन सहभागिता अति आवष्यक है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के साथ ही तापमान में वृद्धि हो रही है, जो चिंता का विषय है, इसके संतुलित के लिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण व संवर्द्धन आवश्यक है, इसमें हम सभी को सहभागी बनना होगा।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

वहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने भी विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण का संरक्षण एंव संवर्द्धन करना हम सभी का दायित्व है, इसके लिए जन जागरूकता व जन सहभागिता आवष्यक है। उन्होंने प्रत्येक गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट समितियों का गठन कर सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही जल स्रोतों का संवर्द्धन व संरक्षण के साथ ही विद्यालयां में बच्चों को प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने वनाग्नि को रोकने व वनों की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जोडने का आह्वान किया।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीपी जोशी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेष कुमार, पंचायतीराज अधिकारी आरसी आर्या, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिश्ट, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, अधि.अभि. लोनिवि राजकुमार, जल संस्थान सीएस दवेडी, जल निगम वीके रवि, ग्रामीण निर्माण विभाग रमेष चन्द्रा, विद्युत मोहम्मद अफजाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।