Almora: बिजली के पोल से गिरकर श्रमिक की मौत

worker dies after falling from an electric pole हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय के आवासीय क्षेत्र में मरम्मत के दौरान एक श्रमिक पोल से गिर गया।आनन फानन…

worker dies after falling from an electric pole

हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय के आवासीय क्षेत्र में मरम्मत के दौरान एक श्रमिक पोल से गिर गया।
आनन फानन में उसे बेस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अल्मोड़ा, 28 जुलाई 2022- हवालबाग ब्लॉक मुख्यालय के आवासीय क्षेत्र में मरम्मत के दौरान एक श्रमिक पोल से गिर गया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


आनन फानन में उसे बेस अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद मोर्चरी भेज दिया है। जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर आईसीएआर हवालबाग के पास 11 केवी लाईन में काम चल रहा था। ग्राम डोल पोखरा, शीतलाखेत के डोल पोखरा निवासी कृपाल सिंह पोल में चढ़कर काम कर रहा था।

अचानक श्रमिक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे ट्रांसफॉर्मर के ऊपर जा गिरा। आनन फानन में घायल को बेस अस्पताल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतक के सिर में गंभीर चोटे आई है। मृतक ठेकेदार के अंदर कार्य करता था।