अल्मोड़ा के ऐतिहासिक हुक्का क्लब में इस बार महिला रामलीला की धूम रहेगी। नवरात्रि में यहां रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों की ओर से बताया गया है कि पहले नवरात्रि यानि गुरुवार को झांकी और मंच पूजन के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा।
इस मौके पर श्री राम संस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति न की मुख्य संयोजक लता तिवारी ने बताया कि 19 मार्च से नगर के हुक्का क्लब में महिला रामलीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन नगर के नंदा देवी मंदिर परिसर से मुरली मनोहर तक भव्य सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी। शाम छह बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 मार्च शाम को विधिवत रामलीला का मंचन किया जाएगा, जो 27 मार्च तक चलेगी। समापन के दौरान राज्याभिषेक के साथ पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने लोगों से इस आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।
