पहाड़ो में स्वास्थ्य सुविधाओं पर फिर उठा सवाल- प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौत

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के ऐंचोली क्षेत्र की निवासी 26 वर्षीय कमला बिष्ट की प्रसव के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात…

BIG BREAKING: PM Modi again receives death threat, police begins investigation

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के ऐंचोली क्षेत्र की निवासी 26 वर्षीय कमला बिष्ट की प्रसव के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीती रात कमला को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद रात करीब दो बजे महिला अस्पताल में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद कमला को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।


परिजनों के अनुसार महिला को रक्त चढ़ाया गया, लेकिन अत्याधुनिक आपातकालीन सुविधाओं के अभाव के चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और सुबह करीब सात बजे कमला की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


कमला अपने पीछे तीन वर्ष की एक मासूम बेटी और एक दिन के नवजात शिशु को छोड़ गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में गहरा शोक है और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि आज भी सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में महिला अस्पतालों में उन्नत आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है, जिसके कारण ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने सरकार से पिथौरागढ़ जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में महिला अस्पतालों को विशेष रूप से अत्याधुनिक संसाधनों और विशेषज्ञ सुविधाओं से लैस करने की मांग की है जिससे आपातकालीन स्थिति में महिलाओं और नवजातों की जान बचाई जा सके।

Leave a Reply