आप नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने क्वारब के पास बीते रोज दोपहिया वाहन सवार के बोल्डर गिरने से घायल होने की घटना को शासन प्रशासन के असंवेदनशील रवैया का परिणाम बताया है।
उन्होंने कहा कि कई लोगों के चोटिल होने, घायल होने या जाम में फंसकर परेशान होने से शासन प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता शायद इंतजार हो रहा है कि किसी की जान जाए।
उन्होंने कहा कि क्वारब की पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने एक बार फिर सरकार की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है। यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि इस मार्ग पर लंबे समय से भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद सरकार ने अब तक कोई स्थायी और ठोस समाधान नहीं किया।
उन्होंने कहा कि जनता की जान खतरे में है और मंत्री सम्मेलन और मंचों में व्यस्त हैं।
जोशी ने कहा कि—“क्वारब में बार-बार हो रही दुर्घटनाएं सरकार की आपराधिक लापरवाही का परिणाम हैं। जनता की जान जोखिम में डालकर भाजपा सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है। यह शासन नहीं, बल्कि जनता के साथ क्रूर मज़ाक है।”
उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण निर्दोष लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।
उन्होंने सरकार से घायल युवक को निःशुल्क एवं समुचित इलाज उपलब्ध कराये जाने,पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने।क्वारब क्षेत्र में तुरंत भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाने।और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
क्या किसी की जान जाने के बाद जागेगी सरकार? आप नेता भुवन के सवाल
× आप नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी ने क्वारब के पास बीते रोज दोपहिया वाहन सवार के बोल्डर गिरने से घायल होने की घटना…
