पत्नी को पसंद नहीं आई पति की दाढ़ी तो देवर संग हुई फरार, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को अपने पति की दाढ़ी पसंद नहीं आई इसलिए…

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला को अपने पति की दाढ़ी पसंद नहीं आई इसलिए उसने अपने पति पर दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाया लेकिन जब पति ने मना कर दिया तो वह नाराज हो गई और अपने क्लीन शेव देवर के साथ भाग गई।

अब पति ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी उस पर ₹500000 देने का भी दबाव बना रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272


यह मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की उज्जवल गार्डन कॉलोनी का है। यहां के रहने वाले मौलाना शाकिर का निकाह करीब 7 महीने पहले इंचौली की रहने वाली अर्शी नाम की युवती के साथ हुआ था।

शादी के बाद अर्शी को शाकिर की दाढ़ी पसंद नहीं थी उसे शाकिर से कहा अगर उसे साथ रहना है तो उसे अपनी दाढ़ी हटवानी होगी।

शाकिर ने इससे साफ मना कर दिया क्योंकि दाढ़ी उसके धार्मिक विश्वास का हिस्सा है।
इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। शाकिर ने यह बात अपनी पत्नी के घर वालों को भी बताई लेकिन इस मामले में कोई हल नहीं निकला।

इसी दौरान शाकिर को पता चला कि उसकी पत्नी का अपने देवर से अफेयर है और फिर करीब 3 महीने पहले यानी 3 फरवरी को अर्शी अपना सारा सामान लेकर अपने देवर के साथ फरार हो गई थी।


शाकिर ने पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी और पत्नी और भाई की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी। उसने अर्शी के परिवारवालों को भी बताया, लेकिन उनका कहना था कि अब वे अपनी बेटी से कोई संबंध नहीं रखते।


शाकिर का कहना है कि अब अर्शी उससे ₹500000 की मांग कर रही है। इस मामले में शाकिर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि मामले की जांच हो रही है और साथ ही सभी तथ्यों की पुष्टि हो जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।