महिला कांस्टेबल को आखिर सिपाही ने क्यों मारी थी गोली, जाने पूरा मामला

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू में महिला कांस्टेबल को गोली मारने की वजह सामने आई है। महिला कांस्टेबल ने डीएसपी के गनमैन से दोस्ती…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू में महिला कांस्टेबल को गोली मारने की वजह सामने आई है। महिला कांस्टेबल ने डीएसपी के गनमैन से दोस्ती के बाद दूरियां बढ़ा ली तो यह बात गनमैन को बर्दाश्त नहीं हुई।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

गनमैन ने महिला कांस्टेबल के साथ रूम पर जाकर उसके सीने में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी। इसके बाद खुद को गर्दन पर गोली मारी। दोनों के बीच कुछ दिन पहले ही जमकर विवाद हुआ था। दोनों सिपाहियों को गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ में भर्ती कराया गया जहां उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया। फायरिंग की घटना में दोनों जख्मी कांस्टेबल एक ही बैच के यानी 2023 के सिपाही थे।

शुरुआती तौर पर देखा जाए तो यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। बेगूं पुलिस उपाधीक्षक अंजलि सिंह और एसएचओ रविंद्रसिंह गोलीबारी की इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। शुरुआती इलाज के बाद दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल से चित्तौड़गढ़ जिला अस्पताल लाया गया।

घायलों के बारे में बताया जा रहा है कि घटना के कारण जांच के बाद ही पता चल पाएंगे। फिलहाल ड्यूटी से संबंधित कोई वजह अभी सामने नहीं आई है। यह भी माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे व्यक्तिगत कारण हो सकते हैं। फिलहाल दोनों कांस्टेबलों को जख्मी हालत में स्थिति स्थिर होने तक उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में रखा गया है।

बेगूं अस्पताल में प्रभारी डॉ. दिनेश धाकड़ ने बताया कि महिला कांस्टेबल के गोली बाएं तरफ सीने से पार हो गई। इस कारण उसकी हालत ज्यादा गंभीर है। इसके पहले घटनाक्रम के बारे में कलेक्टर आलोक रंजन ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।