उत्तराखंड में आज 10 अक्टूबर शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं। शाम होते ही महिलाएं घर पर शिव गौरी और गणेश की पूजा करती हैं। उसके बाद करवा माता की आराधना की जाती है। इस दिन सबसे खास क्षण होता है जब चंद्रमा निकलता है। महिलाएं उसे अर्घ्य देती हैं और छन्नी से अपने पति का चेहरा देखती हैं। उसके बाद पति के हाथ से जल लेकर व्रत खोलती हैं।
उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर चंद्रमा अलग समय पर दिखाई देगा। चंपावत में रात 7:09 बजे चंद्रमा नजर आएगा जबकि देहरादून, नैनीताल, हल्द्वानी, रुद्रपुर, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, पिथौरागढ़ और टिहरी में रात 8:04 बजे महिलाएं चंद्रमा के दर्शन करेंगी।
आज का दिन विशेष इसलिए भी है क्योंकि चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा और शाम 5:30 बजे से रोहिणी नक्षत्र शुरू होगा। इस संयोग के कारण आज व्रत रखने वाली महिलाओं को सौभाग्य और अखंड सुख की प्राप्ति होगी।
