दामाद जी के ससुराल आने पर सास ने दी चिकन पार्टी लेकिन फिर मुर्गा खाते ही दोनों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चिकन और चिकन पार्टी करना एक परिवार को काफी महंगा पड़ गया। जैसे ही परिवार वालों चिकन खाया सभी की तबीयत…

छत्तीसगढ़ के कोरबा में चिकन और चिकन पार्टी करना एक परिवार को काफी महंगा पड़ गया। जैसे ही परिवार वालों चिकन खाया सभी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी और दस्त होने लगे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बताया जा रहा है इसमें इलाज के दौरान सास और दामाद की मौत हो गई। परिवार के तीन अन्य लोग गंभीर रूप से अभी भी घायल है। यह घटना राजगामार पुलिस चौकी के अंतर्गत कोरकोमा गांव की है। यहां दामाद के आगमन पर घर में विशेष भोज का आयोजन किया गया था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस पार्टी में चिकन और शराब परोसी गई लेकिन इसके बाद सब की जान पर बन आई। जांच में पता चला कि यह मामला फूड प्वाइजनिंग का है पार्टी में जो शराब पिलाई गई वह जहरीले थी। जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण का पता चलेगा।


शिवनगर चौहान पारा में 60 साल की राजमीन बाई का घर है। गुरुवार रात को राजमीन बाई का दामाद देवसिंह अपनी पत्नी चमेली के साथ आया था। वह भैसमा दादरकला का रहने वाला है।

उसके आने की खुशी में राजमीन बाई, बेटा राजकुमार और पड़ोसी राजाराज ने मिलकर चिकन पार्टी की थी। इसके बाद सबसे पहले सास राजमीन बाई की तबीयत बिगड़ी। उसके बाद दामाद की हालत खराब हुई। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी की हालत गंभीर है।