मां ने नहीं दिया फोन तो बच्चे ने बल्ले से सिर पर किया वार, देखें यह खतरनाक वीडियो

सोशल मीडिया पर मां और बच्चों के बीच प्यार के कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। लेकिन इन दिनों एक बेहद चौकाने वाला…

सोशल मीडिया पर मां और बच्चों के बीच प्यार के कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। लेकिन इन दिनों एक बेहद चौकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चे से उसकी मां फोन छीन लेती है और उसके हाथ में किताब थमा देती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

थोड़ी देर के बाद जब मां पीछे की तरफ देखकर बैठी होती है तो बच्चा पीछे से आकर मां के सिर पर बल्ले से मार देता है और मां फर्श पर सिर के बल बेसुध होकर गिर जाती है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बच्चे के इस हमले से मां की मौत हो जाती है।

जिसके बाद वह फोन छीन लेता है और देखने लग जाता है। कई लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड वीडियो भी बताया है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह स्क्रिप्टेड है, लेकिन हमें संदेश मिल गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह वीडियो भले ही स्क्रिप्टेड लग रहा हो, लेकिन असल में ऐसे मामले हैं, जहां बच्चों ने अपने माता-पिता को मोबाइल फोन छीनने के लिए नुकसान पहुंचाया है।

ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘माता-पिता को अपने बच्चों के आस-पास मोबाइल फोन के इस्तेमाल के बारे में सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि स्क्रीन पर ज़्यादा समय बिताना अनजाने में उनमें मोबाइल की लत को बढ़ावा दे सकता है, खासकर तब जब माता-पिता बिना सोचे-समझे रील देखने में मशगूल रहते हैं। पारिवारिक छुट्टियों के दौरान अपने बच्चों को समय देने के बारे में सोचें, ठीक वैसे ही जैसे इंटरनेट के आने से पहले के दिनों में किया जाता था।

कुछ लोगों ने मां की मौत का दावा भी किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘दुख इस बात का है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण मां की मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या महिला जिंदा है।

https://twitter.com/MeghUpdates/status/1841461520229613620?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1841461520229613620%7Ctwgr%5Ef041b05b6e776d60475870b1d241fee2ef0a803d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F