पिता ने बेटे के लिए नहीं खोला दरवाजा तो गुस्से में बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला पिता को फिर मां ने भी शव ठिकाने लगाने में की मदद

फरीदाबाद में बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना बीपीटी क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले…

फरीदाबाद में बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना बीपीटी क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में पुलिस ने जब उनके बेटे से पूछताछ की, तो उसने ऐसा खुलासा किया कि हर कोई हैरान रह गया।


बेटे ने पुलिस को बताया कि उसने पिता को इसलिए पीट-पीट कर मार डाला क्योंकि उसके पिता ने उसके लिए दरवाजा नहीं खोला था। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाने की साजिश की और लाश को अरावली की पहाड़ियों में फेंक दिया।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

हत्या के बाद बेटा काफी घबरा गया और उसने अपनी मां के साथ मिलकर शव छुपाने का प्लान बनाया। दोनों ने मिलकर लाश को एक बोरे में बंद किया और उसे सूरजकुंड रोड पर अरावली की पहाड़ियों में फेंक दिया।


पुलिस ने इस जघन्य अपराध के लिए मां और बेटे को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों पुलिस रिमांड पर हैं, और पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।


इस मामले में खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई कुलबीर ने थाना बीपीटी में इसकी शिकायत दर्ज की। कुलबीर अरजौंदा गांव के रहने वाले हैं, उसने बताया कि भाई हरबीर फरीदाबाद के सेक्टर 75 में टैरा लैवेनियम सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहता था। लेकिन उसकी पत्नी और बेटा उसे मानसिक रूप से काफी परेशान करते थे।

कई बार दोनों ने हरवीर के साथ मारपीट भी की। इस वजह से हरवीर ने अपने परिवार से अलग रहना शुरू कर दिया और सेक्टर 75 में अकेले रह रहा था। 11 जुलाई को हरबीर का फोन बंद आने लगा। 14 जुलाई को उसकी पत्नी और बेटा अरजौंदा गांव आए थे, जिसके बाद कुलबीर को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की।


पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो समिति की कुछ महिलाओं ने बताया कि मृतक हरबीर का अपने बेटे साहिल के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता है। इसी आधार पर पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया और फिर उससे पूछताछ शुरू की।

पुलिस ने बताया कि साहिल ने पूछताछ में बताया कि 11 जुलाई को वह घर से बाहर गया था। रात को जब वह लौटा तो पिता हरबीर ने घर का गेट नहीं खोला जिसकी वजह से उसे काफी गुस्सा आ गया और उसने पड़ोस की घर से दीवार फांदकर अंदर घुस गया और पिता से मारपीट शुरू कर दी।

इस मारपीट में हरबीर की मौत हो गई। जब साहिल की मां घर आई तो उसने अपने पति को मरा हुआ देखा। इसके बाद मां बेटे ने मिलकर शव को बोरे में बंद किया और उसे जंगल में फेंक दिया।