बड़ी बहन को छेड़ा तो छोटी बनी ‘मर्दानी’

औरंगाबाद : सुतगिरनी चौक के पास से गुजर रही एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपी युवकों ने लड़की से छेड़खानी…

ece90b3849685046c8c3b4c1b0f2db4d

औरंगाबाद : सुतगिरनी चौक के पास से गुजर रही एक लड़की को बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया। आरोपी युवकों ने लड़की से छेड़खानी शुरू कर दी। मनचलों की हरकतों से लड़की बुरी तरह सहम गई। लेकिन उसकी छोटी बहन ने मर्दानी बन जो सबक सिखाया, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

पीड़िता की छोटी बहन बिना डरे आरोपी युवकों से भिड़ गई। छोटी बहन ने बीच सड़क पर मनचलों की पीटना शुरू कर दिया। लड़की का गुस्सा देख मनचलों के पसीने छूट गए। एक आरोपी मौके पर अपनी बाइक छोड़कर वहां से भाग गया, जबकि दूसरे को लड़की ने पकड़ लिया। गर्दन पकड़ कर सरेराह उसकी धुनाई की। इस दौरान, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में लड़की के साहस को देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया यूजर्स छोटी बहन की खूब सराहना कर रहे हैं। कोई उसे मर्दानी बता रहा है, तो कोई झांसी की रानी। 

वीडियो में नजर आता है कि जब छोटी बहन मनचलों को पीट रही है, तब बड़ी बहन उसे शांत कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन छोटी बहन का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।