उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां प्रेमी से बात करने से रोकने पर एक युवती ने अपनी ही भाभी को चाकू मार कर जान लेने की कोशिश की। ननद के इस हमले में भाभी बुरी तरह घायल हो गई।
वहीं 3 साल की भतीजी को भी गला दबाकर और पानी में डुबोकर उसने मार डाला। दूसरी भतीजियों पर भी चाकू से हमला करने की कोशिश की। घायल महिला को भर्ती कराया गया है बच्चियों का इलाज भी चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ननद को पकड़ लिया है।
मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक, घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बसी कलां गांव की है। बसी कलां निवासी फिरदौस (35) अपनी चार बच्चियों शाद (10), आयशा (8), नबिया (7), इसरा (3) और ननद माना के साथ रहती थी। फिरदौस का पति इमरान (37) लखनऊ में कपड़े बेचने का काम करता है। आरोप है कि ननद माना ने सभी के लिए मीट बनाया।
परिजनों का कहना है की प्रेमिका ने प्रेमी के मुताबिक पूरा प्लान बनाया था। माना ने खाने में नींद की गोलियां मिला दी थी। घर के सभी लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए। प्लान के मुताबिक फिरदौस की ननद ने खुद खाना नहीं खाया। रात में कमरे में सोने चले गए।
देर रात करीब 1:00 बजे सब गहरी नींद में सो रहे थे तभी माना ने अपने कमरे से निकलकर भाभी फिरदौस के कमरे में चली गई और 3 साल की भतीजी इसरा को उठा लिया।
बाहर लाकर उसका गला दबाया और फिर उसे पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। वह भाभी फिरदौस के कमरे में फिर गई। चाकू से भाभी के पेट पर तीन वार किए। हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी अंतड़ियां बाहर आ गई।
साथ ही एक-एक कर अन्य तीन भतीजियों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे। पुलिस को बुलाया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल फिरदौस और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। पानी की टंकी से मासूम इसरा का शव भी निकाला गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी ननद को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है की ननद ने पूछताछ में बताया कि बदमाशों ने हमला किया और भाग गए। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच बता दिया। पुलिस ने बताया कि माना की भाभी फिरदौस ने प्रेमी आदिल से बात करते हुए कई बार देख लिया था और भैया से बताने की धमकी भी देने लगी थी।
प्रेमी से मिलने से रोकने लगी। परेशान होकर भाभी को मारने का प्लान बनाया, लेकिन वह बच गई।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के मुताबिक, प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है। ननद और भाभी के बीच प्रेमी को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। ननद माना को हिरासत में लिया है। एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी