CAF जवान को नहीं दी गई खाने के साथ मिर्ची तो गुस्साए जवान ने दाग दी गोलियां, दो जवानों की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस और सीआरपीएफ के जॉइंट कैंप में…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस और सीआरपीएफ के जॉइंट कैंप में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक सीएएफ के एक जवान ने खाना खाने के दौरान अचानक बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक जवान ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना में दो जवान घायल भी हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताया जा रहा है भूताही कैंप में सीएएफ 11 वीं बटालियन में तैनात जवान अजय सिदार ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार जवान घायल हो गए जिसमें एक जवान की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अजय सिदार खाना खाने बैठा था जब खाना परोसने वाले जवान से उसने मिर्च मांगी तो उसने मना कर दिया इस दौरान दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। गार्ड कमांडर अंबुज शुक्ला ने मिर्च नहीं देने वाले जवान का सपोर्ट किया इससे बहस और बढ़ गई।

इसके बाद अजय सिदार ने खाना छोड़ दिया और राइफल उठाकर रुपेश पटेल पर गोलियां चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंबुज शुक्ला के पैरों में गोली लगी। इस दौरान अन्य दो जवान ने जैसे तैसे अजय सिदार को काबू में किया।

इस घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल कैंप के लिए रवाना हो गए हैं। जिस जवान ने फायरिंग की है उसे हिरासत में ले लिया गया है।