WhatsApp में आया नया अपडेट, अब 90 सेकंड तक का वीडियो स्टेटस कर सकेंगे शेयर

अल्मोड़ा। व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। अब यूजर्स अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर 90 सेकंड तक का वीडियो शेयर कर सकेंगे। हालांकि यह…

अल्मोड़ा। व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। अब यूजर्स अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर 90 सेकंड तक का वीडियो शेयर कर सकेंगे। हालांकि यह फीचर अभी व्हाट्सएप के बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया गया है। यानी जो लोग व्हाट्सएप के टेस्टिंग वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, वे ही फिलहाल इसका फायदा उठा पा रहे हैं।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

बताते चलें कि अब तक व्हाट्सएप यूजर्स केवल 60 सेकंड तक की वीडियो अपलोड कर सकते थे। इस सुविधा से अब यूजर्स लंबे और कंटीन्यू वीडियो को बिना एडिट किए सीधे स्टेटस पर लगा सकेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही इस फीचर को सभी व्हाट्सएप यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।