उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

पल पल में उत्तराखंड में मौसम अपना मिजाज बदलते जा रहा है। जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी…

पल पल में उत्तराखंड में मौसम अपना मिजाज बदलते जा रहा है। जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा सकती है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी इस दौरान बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार 15 और 16 जुलाई को प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 17 और 18 जुलाई से पूरे प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि में इजाफा देखने को मिल सकता है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत है ताकि जान-माल का नुकसान ना हो।